spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नीट को लेकर सिरसा में आज जजपा का प्रदर्शन:आरोप-सरकार स्टूडेंट पर लाठीचार्ज कर रही, दिग्विजय चौटाला आज एक बजे करेंगे खुलासा




नीट को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर स्टूडेंट एवं युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आज बुधवार को सिरसा में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जजपा नेताओं व समर्थकों ने लघुसचिवालय गेट पर सरकार एवं प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। जजपा ने स्वयं डीसी को ज्ञापन सौंपने की मांग रखी। उस समय प्रशासन से अधिकारी ने आकर ज्ञापन देने की बात कही और कहा, इस समय मीटिंग चल रही है। ऐसे में वे आ नहीं सकते। मगर जजपा नेता डीसी को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर डीसी के न आने पर सभी गेट के बाहर धरना देकर बैठे गए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जजपा व इनसो से जुड़े नेता व समर्थन शामिल रहे। कुछ देर बाद डीसी उनसे मिलने पहुंचे और जजपा नेताओं ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन का समापन किया। जिलाध्यक्ष वर्मा बोले, प्रदेश का माहौल खराब हो रहा जजपा से जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया, छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और पानी की बौछार की गई। निर्दोष बच्चों पर लाठियां मारी गई है और ये अन्याय न करो। जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया है, उनको टर्मिनेट करो। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। इसी के कारण देश व प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। दिग्विजय ने लाइव आकर खुलासे की चेतवानी दूसरी ओर जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आज दोपहर एक बजे लाइव आकर किसी मुद्दे को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने तीन दिन पहले ही नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में जिला स्तर पर मांग सौंपने को कहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles