![]()
रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सेक्टर-6 के एक होटल में युवक ने चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से आसपसा में हड़कंच मच गया। घरेलू विवाद के चलते सेक्टर-6 निवासी राहुल यादव पिछले करीब 10 दिन से होटल में किराए पर रह रहा था। आत्महत्या का कारण कर्ज और घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी अमर सिंह के दो बेटों में से एक राहुल अविवाहित था। वह अपने काम को लेकर परेशान रहता था और वह अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था। परिवार से विवाद के चलते ही वह पिछले करीब 10 दिन से होटल में रूम लेकर किराए पर रह रहा था। होटल कर्मियों के पहुंचने पर खुलासा मंगलवार शाम जब होटल कर्मी कमरे पर पहुंचे तो राहुल कमरे में चुन्नी से पंखें पर लटकता मिला। होटल कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने परिवार को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
रेवाड़ी में होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी:मानसिक रूप से था परेशान; 10 दिन से परिवार से अलग रह रहा था







