spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में एक रात में 3 दुकानों के टूटे ताले:पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर भागे चोर, सेंट्रल लॉक से बचा सामान




रेवाड़ी के बावल रेलवे रोड पर बीती रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी का सायरन बजते ही चोर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रात में गश्त कर रही पुलिस ने एक दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। पुलिस ने दुकानदार को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला टूटा था, लेकिन अंदर का सारा सामान सुरक्षित पाया गया। इसी दौरान चोरों ने किशनचंद और अंकुर की स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को भी निशाना बनाया। इन दुकानों के भी ताले तोड़े गए, लेकिन चोर सेंट्रल लॉक के कारण सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज दुकानदारों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि रेलवे रोड पुल के आसपास रात के समय अंधेरा रहता है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। चोरी के प्रयास की इस घटना के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने दुकानों का मुआयना किया। पुलिस का मानना है कि सायरन की आवाज सुनकर ही चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बावल थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि नुकसान नहीं होने के कारण दुकानदारों ने इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles