spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में आग से 5 लाख के पाइप- डोरी जली:आरोप- रात को रंजिश में लगाई; 2025 में भी लगाई थी; शिकायत पर कार्रवाई नहीं




रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में आग से 5 लाख की पाइप और डोरी जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद घटना की सूचना पुलिस और फायरबिग्रेड को दी। फायरबिग्रेड के पहुंचने से पहले आपसी सहयोग से आग पर करीब काबू पा लिया था। पिछले साल भी किसान बिजेंद्र की लाखों की पाइप और डोरी जली थी। किसान ने रजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। किसी ने रंजिशन लगाई आग गांव गोठड़ा निवासी किसान बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके खेत में रखी पाइप और डोरी में किसी ने रंजिशन आग लगाई है। जिससे उसे 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पिछले साल इसी प्रकार से उसकी लाखों की पाइप जलाई गई थी। शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों ने इस बार फिर उसे निशाना बनाकर लाखों का नुकसान कर दिया। पोल्ट्री फार्म से मिली सूचना बिजेंद्र ने बताया कि आग रात करीब 8 से 12 बजे के बीच लगाई गई। खेत के पास में बने पोल्ट्री फार्म के संचालक ने उसे रात करीब 11:30 बजे आग लगने की जानकारी दी। सूचना के बाद जब वह खेत में पहुंचा तो आग पर लगभग काबू पाया जा चुका था। काबू पाने से पहले आग ने खेत में रखी उसकी 5 लाख से अधिक की पाइप और डोरी को जलाकर राख कर दिया। जिसमें 80 प्लास्टिक पंप, 20 एल्युमिनियम पाइप, 7 एकड़ की पाइप, 100 फीट सूंडिया आग में जल गए। एल्युमिनिय की 16 पाइप बच गई। शिकायत मिलने के बाद कुंड चौंकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles