Related Posts

रेवाड़ी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:खोखे और नालों पर बने स्लैब हटाए, लोगों ने कई जगह किया विरोध




रेवाड़ी जिले के बावल शहर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जमीन पर रखे अवैध खोखों को हटाया गया और कई जगहों पर नालियों पर बने स्लैब तोड़े गए। कार्रवाई के समय नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। जब नालियों के ऊपर बने स्लैब हटाने के लिए टीम पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने हल्का-फुल्का विरोध किया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध शांत हो गया। शिकायतों के बाद पालिका टीम ने की कार्रवाई नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहेगी। ‘नालियों पर बने स्लैब के कारण सफाई व्यवस्था बाधित’ अधिकारियों ने यह भी बताया कि नालियों पर बने स्लैब के कारण सफाई व्यवस्था बाधित हो रही थी। नालियों की ठीक से सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता था, जिससे गंदगी फैलती थी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। स्लैब हटाने से बरसात के मौसम में नालियों की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सकेगी। इस अभियान में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जेई अनिल कुमार, विजय कुमार और थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें