spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, 7 देशों के 21 प्रतिनिधि शामिल:औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का दौरा, निवेश के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा




रेवाड़ी जिले के बावल स्थित कैपारो पावर लिमिटेड ने टिवोली हेरिटेज पैलेस में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें फिनलैंड, नीदरलैंड्स, दुबई, फ्रांस, सिंगापुर, पोलैंड और ऑस्ट्रेलिया से वार्टसिला कॉर्पोरेशन के 21 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन के बाद विदेशी प्रतिनिधियों ने बावल स्थित कैपारो पावर संयंत्र का दौरा किया। कंपनी अधिकारियों ने उन्हें संयंत्र की उन्नत क्षमताओं, अत्याधुनिक तकनीकों और संचालन प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी। मजबूत साझेदारियां स्थापित करना उद्देश्य मार्केटिंग हेड कपिल मोहन ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैश्विक सहयोग के नए अवसर तलाशना और औद्योगिक क्षेत्र में मजबूत साझेदारियां स्थापित करना था। कार्यशाला में कैपारो समूह की क्षमताओं, तकनीकी विशेषज्ञता और भारत में प्रस्तावित भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा कपिल मोहन के अनुसार यह दौरा हरियाणा में विदेशी निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने, रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस पहल से हरियाणा की छवि एक उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में मजबूत होने की उम्मीद है। क्षेत्र की वैश्विक पहचान होगी मजबूत कैपारो पावर लिमिटेड के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाएं और संयंत्र दौरे कंपनी की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ भारत और विशेष रूप से हरियाणा के औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जानकारों का मानना है कि इन प्रयासों से रेवाड़ी-बावल औद्योगिक क्षेत्र की वैश्विक पहचान मजबूत होगी और भविष्य में बड़े निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles