spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी जेल में 2 कैदियों ने नशीला पदार्थ खाया:सफाई के दौरान दोनों की बिगड़ी तबीयत, रोहतक PGI रेफर




रेवाड़ी की नव-निर्मित जेल में 2 कैदियों द्वारा नशीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। सफाई के दौरान धतूरे के बीज निगलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जिसके बाद इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को तब हुई जब दोनों कैदी जेल परिसर में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने धतूरे के बीज खा लिए, जिसके कुछ देर बाद ही नशीले पदार्थ के असर से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन को सूचना मिलते ही कैदियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। भोंडसी जेल से शिफ्ट किया था एक कैदी अस्पताल पहुंचने पर एक कैदी के परिजन भी वहां मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि एक कैदी पॉक्सो (POCSO) मामले में सजा काट रहा था और उसे भोंडसी जेल से रेवाड़ी जेल में स्थानांतरित किया गया था। जेल अधिकारियों ने पुष्टि की कि कैदियों ने सफाई के दौरान धतूरे के बीज खाए थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। फिलहाल रोहतक में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। 2 कैदी जेल से हुए थे फरार गौरतलब है कि इसी जेल से 28 मार्च को 2 कैदी 25 फीट ऊंची दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए थे। उस घटना के बाद कई जेल वार्डरों को निलंबित किया गया था और बाद में जेल अधीक्षक पर भी सस्पेंड हुए थे। वर्तमान मामले की भी जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles