![]()
रेवाड़ी जिले में रविवार को JLN नहर में नहाते समय 3 किशोर डूब गए। इनमें से एक किशोर ने किसी तरह खुद को बचा लिया, जबकि 2 अन्य अभी तक लापता हैं। घटना के 9 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता लड़कों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार यह घटना कोसली क्षेत्र के गांव बव्वा के समीप हुई। लापता लड़कों की पहचान झज्जर जिले के गांव बहू निवासी करीब 19 वर्षीय चंद्रकांत और जांट निवासी करीब 11 वर्षीय दुष्यंत के रूप में हुई है, जो आपस में ममेरे भाई हैं। 2 लड़के पानी के तेज बहाव में बहे परिवार के अनुसार तीनों बच्चे सुबह करीब 10 बजे बिना बताए बाइक पर सवार होकर नहर में नहाने चले गए थे। उन्होंने नहर किनारे बाइक खड़ी की और पानी में उतर गए। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। मुकेश नामक किशोर ने किसी तरह खुद को संभाला और नहर से बाहर निकलने में सफल रहा। हालांकि, करीब 19 वर्षीय चंद्रकांत और करीब 11 वर्षीय दुष्यंत पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। मुकेश ने मदद के लिए चीख-पुकार की, लेकिन आसपास कोई नहीं था। इसके बाद मुकेश ने घर जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों लापता लड़कों का पता नहीं चला। सूचना मिलने पर कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में भोंडसी से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों की तलाश कर रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह वे दुकान पर गए थे और उनकी पत्नी भी बाजार में किसी काम से गई हुई थी। इसी दौरान तीनों बच्चे बिना बताए घर से निकल गए। बड़ा बेटा मुकेश अपने मामा के यहां रहता है और वही मामा के 11 वर्षीय बेटे को अपने साथ बव्वा ले आया था।
Source link
रेवाड़ी की नहर में डूबे 2 ममेरे भाई:नहाने के लिए आए थे, SDRF और स्थानीय लोग तलाश में जुटे







