![]()
पंजाब कांग्रेस में चल रही घमासान के बीच पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फेवरेट लीडर बताकर उनकी तारीफ कर डाली। राहुल गांधी ने जैसे ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की वैसे ही पंजाब कांग्रेस में खलबली मच गई। अटकलें लगाई जा रहे हैं कि कहीं पंजाब में गुटबाजी को खत्म करने के लिए राहुल गांधी कैप्टन की कांग्रेस में एंट्री तो नहीं करवा रहे। गुरुवार को दिल्ली में जेन-जी के साथ राहुल गांधी ने इंट्रेक्शन किया। इसी दौरान एक युवा ने राहुल से पूछ लिया कि बीजेपी में आपका फेवरेट लीडर कौन है तो राहुल गांधी ने कह दिया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मेरे फेवरेट लीडर हैं। राहुल गांधी ने कैप्टन को कूल लीडर के साथ आर्मी हिस्ट्री का एक्सपर्ट भी बताया। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ काम किया और उसी दौरान उन्होंने अनुभव किया कि कैप्टन बहुत कूल माइंड के नेता हैं। आखिर में राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हेलो कैप्टन अंकल भी कहा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो पोस्ट किया है। इसके अलावा शुक्रवार सुबह होते ही वीडियो वायरल होने लगा है और पंजाब में लोग कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगाने लगे हैं। राहुल गांधी के इस वीडियो के क्या मायने, जानिए… *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब सांसद ने कहा था- ‘कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए’: कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग के 6 घंटे के 13 भाषण, CM मान-AAP सरकार पर 16 मिनट बोले पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 11 जुलाई को कहा था- हमें ठोककर बोलने वाला लीडर चाहिए, हमें कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए। उस वक्त पूर्व CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ खड़े थे। रंधावा ने किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा रही कि उनका इशारा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link







