spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राम मंदिर चंदा चोरी: योगी दोषियों को नहीं बख्शेंगे:घरौंडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता बोलीं- पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी




करनाल जिले में घरौंडा के महाराणा प्रताप चौक पर गुरुवार को भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वागत समारोह के दौरान फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया, वहीं भीड़ के बीच जेब कतरों के सक्रिय होने की भी शिकायत सामने आई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। इस मामले में जिसने भी चंदा चोरी की है, उसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। जहां सगठन कमजोर, वहां होगा आवश्यक बदलाव : अर्चना उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां संगठन खुद को कमजोर महसूस करेगा, वहां आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और समय-समय पर संगठन को मजबूत करने के लिए फैसले लिए जाते हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और उन्हें नेतृत्व के पर्याप्त अवसर भी मिलते हैं। पार्टी लगातार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर काम कर रही है। भीड़ में जेब कतरों की सक्रियता स्वागत समारोह के दौरान भारी भीड़ के चलते कुछ लोगों ने जेब कटने की शिकायत भी की। हालांकि किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में इसको लेकर चर्चा बनी रही।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles