कैथल जिले के राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला के निर्देशानुसार, यह शिविर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 92 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं के कई महत्वपूर्ण परीक्षण किए गए। इनमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, पेशाब, एचसीवी, एचआईवी, एचबीएसएजी, मलेरिया, थैलीसीमिया और ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट (ओजीटीटी) शामिल थे। गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति और डॉ. अनुपमा गर्ग ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। सीनियर तकनीशियन अधिकारी होशियार सिंह, राजकमल और मीनू ने विभिन्न परीक्षण किए। पीएमओ डॉ. नीरज मंगला ने भी शिविर का निरीक्षण किया। खंड विस्तार शिक्षक सुदेश ने शिविर की व्यवस्था संभाली, जबकि स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र की देखरेख में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता बीना शर्मा, सुनीता देवी, दर्शना देवी, रजनी जागलान और नर्सिंग अधिकारी राजरानी, पिंकी सहित अन्य स्टाफ ने भी शिविर में सहयोग किया। सरकार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। इसी क्रम में हर माह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे शिविर निःशुल्क आयोजित किए जाते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को कैथल भेजा जाता है।
Source link
राजौंद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर:92 गर्भवती महिलाओं की जांच, हीमोग्लोबिन, एचआईवी और ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट हुए
