spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने पेंटर को कुचला:मौके पर मौत, चालक फरार; दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया




यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक कार पेंटर की मौत हो गई। हादसा छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास हुआ। मृतक अपने बड़े भाई के साथ काम पर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेंटर को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव धर्मकोट निवासी 43 वर्षीय कर्मबीर के रूप में हुई है, जोकि दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों भाई काम पर जा रहे थे पुलिस को दी शिकायत में धर्मकोट निवासी कुलदीप उर्फ सोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई कर्मबीर कुमार कार पेंटर का काम करता था। सुबह दोनों भाई अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर गांव धर्मकोट से बाल छप्पर स्थित अपने ठेकेदार के पास काम पर जा रहे थे। कर्मबीर आगे और वह पीछे चल रहा था। जब वे जगाधरी-पाबनी-सढ़ौरा रोड पर छोटी पाबनी खुर्द बस अड्डे के पास पहुंचे तो जगाधरी की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आई एक कार ने कर्मबीर की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मबीर उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी सड़क पर गिर गई। आरोपी मौके से हुआ फरार शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक ने कुछ दूरी पर वाहन रोका, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना छप्पर प्रभारी अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles