Related Posts

यमुनानगर की महिला का अंबाला पब्लिक टॉयलेट में लिखा नंबर:लोगों ने अश्लील और अभद्र मैसेज भेजे; महिला समेत 3 पर केस दर्ज




यमुनानगर की एक महिला को बदनाम करने के लिए उसका मोबाइल नंबर अंबाला के पब्लिक टॉयलेट में लिखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद महिला के पास लगातार अनजान लोगों के फोन और व्हाट्सएप कॉल आने लगीं। आरोप है कि तीन लोगों ने महिला को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर भी मानसिक रूप से परेशान किया। शिकायत मिलने के बाद हुड्डा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दो महिलाओं और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अश्लील और अभद्र संदेश भेजे पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली करीब 50 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जुलाई से जैस्मिन कौर, दलजीत कौर और विनय ठाकुर नाम के तीन लोग उसे लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर रहे थे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने कई अश्लील और अभद्र संदेश भेजे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशानी में रही। तीनों पर लगाया आरोप महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से अंजान व्यक्तियों की कॉल आने लगीं। पहले तो उसे इसकी वजह समझ नहीं आई, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उसका मोबाइल नंबर अंबाला के एक पब्लिक टॉयलेट की दीवार पर लिखा हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि यह काम भी उन्हीं लोगों ने किया है, जो उसे लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने 3 पर केस दर्ज किया शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने आरोपियों से इस बारे में बातचीत कर कारण जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही ऐसी हरकतों से बाज आए। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। हुड्डा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जैस्मिन कौर, दलजीत कौर और विनय ठाकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें