![]()
यमुनानगर जिले के साढ़ौरा बाईपास रोड पर आज वीरवार शाम तेज रफ्तार और मिट्टी से लदे एक डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में 19 वर्षीय चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की दोनों टांगें बुरी तरह कुचल गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। डेहा बस्ती की ओर से बाइक पर आ रहे थे युवक पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार शाम साढ़ौरा बाईपास रोड पर उस समय हुआ, जब मिट्टी से भरा एक डंपर बाईपास से पुराने पुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान डेहा बस्ती की ओर से बाइक पर आ रहे 2 युवक उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेमनगर डेहा बस्ती निवासी करीब 19 वर्षीय सुमति पुत्र जरनैल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर उसके साथ सवार करीब 12 वर्षीय कपिल पुत्र लाखन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कपिल की दोनों टांगें डंपर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गईं। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल कपिल को डायल-112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक खन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल में भिजवाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मृतक के परिजनों सहित स्थानीय लोग पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही साढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों और डंपर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link







