Related Posts

मोहाली में SIR के लिए कल लगेगा कैंप:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैंप; 2003 की वोटर सूची में नाम दिखेगा ऑनलाइन




भारत निर्वाचन आयोग के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026’ अभियान के तहत 7 जून (रविवार) को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष प्री-मैपिंग कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता अपने वोटर रिकॉर्ड की जांच और मैपिंग करवा सकेंगे। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मतदाता विवरण की पुष्टि जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी गलत एंट्री सूची में शामिल न हो। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेंगे कर्मचारी विशेष कैंप 7 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और चुनाव विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो मतदाताओं की मदद करेंगे और उनकी जानकारी की मैपिंग करेंगे। घर बैठे भी चेक कर सकते हैं नाम मतदाता वर्ष 2003 की वोटर सूची में अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर “Special Intensive Revision (SIR)-2026” सेक्शन में “Search Your Name in Last SIR” विकल्प का उपयोग किया जा सकता है। यहां मतदाता अपनी जानकारी और पुरानी एसआईआर ई-रोल के आधार पर विवरण की पुष्टि कर सकते हैं। सभी से सहयोग की अपील डीसी ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और सटीक मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। इसलिए सभी मतदाता अपने बूथ पर पहुंचकर अपने विवरण की मैपिंग जरूर करवाएं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें