spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में 25 जून से शुरू होगा विशेष सत्यापन अभियान:BLO घर-घर जाकर करेंगे जांच, जिले में 66.76% मतदाताओं की प्री-मैपिंग पूरी




आगामी विधानसभा और अन्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव विभाग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत 25 जून से 24 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। रविवार को डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बलौंगी, सेक्टर-71 स्थित पैरागॉन स्कूल और फेज-5 के मिलेनियम स्कूल में बने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंजाब के जॉइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर गुरिंदरजीत सिंह सोढ़ी और असिस्टेंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर संजय कुमार ने भी खरड़ और बलौंगी के विभिन्न बूथों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए जाएंगे डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि अभियान के दौरान BLO मतदाताओं के मौजूदा रिकॉर्ड का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान करेंगे। इसके साथ ही घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए जाएंगे, ताकि जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाया जा सके। जिले के 838 मतदान केंद्र मोहाली जिले में फिलहाल 8.54 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। जिले के 838 मतदान केंद्रों पर 838 BLO और 83 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। अब तक 5.70 लाख से अधिक मतदाताओं की प्री-मैपिंग पूरी हो चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 66.76 प्रतिशत है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles