![]()
पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ₹5000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ पकौड़ी को डेरा बस्सी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। टीम ने इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। आरोपी पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी अमन उर्फ पकौड़ी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। देसी हथियार सप्लाई करता था पुलिस जांच में सामने आया कि अमन एक .315 बोर देसी कट्टे की सप्लाई में शामिल था। यह कट्टा पहले थाना सेक्टर-14 पंचकूला में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में कृष पुत्र सुरजीत निवासी राजीव कॉलोनी से बरामद किया गया था। जांच में अमन संलिप्त पाया गया।
Source link
मोहाली में ₹5000 इनामी अमन उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार:पंचकूला एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा, 12 मामले दर्ज, हथियार तस्करी में शामिल







