spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में युवक का मर्डर:खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर थे चाकू के कई निशान; पुलिस जांच में जुटी




मोहाली के झामपुर इलाके में एक युवक के मर्डर का मामला सामने आया है। युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। मृतक की पहचान मलोया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के तहत पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का फोन डंप डेटा हासिल किया है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि दीपक कुमार झामपुर इलाके में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles