spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में गली में बच्चे के गले से चेन झपटी:वारदात सीसीटीवी में कैद, रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत बाहर आए लेकिन आरोपी फरार




मोहाली के जीरकपुर के अंतर्गत आते ढकोली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे छोटे बच्चों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। यहां एक पॉश रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे एक छोटे बच्चे के गले से अज्ञात झपटमार ने चांदी की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा रोज की तरह अपने घर के ठीक बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात संदिग्ध युवक वहां पैदल घूमते हुए पहुंचा। जैसे ही उसे गली में कोई बड़ा बुजुर्ग दिखाई नहीं दिया, उसने मौका पाकर सीधे बच्चे को दबोच लिया और उसके गले से चांदी की चेन झपट ली। वारदात को इतनी तेजी और शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी का चेहरा बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन तुरंत बाहर आए, तो उन्हें इस झपटमारी का पता चला। परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवक बच्चे के गले से चेन झपटकर भागता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। परिजनों ने तुरंत इस फुटेज को ढकोली पुलिस के हवाले कर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रिहायशी इलाके में वारदात से लोगों में दहशत, सुरक्षा पर उठाए सवाल इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और विशेषकर माता-पिता में भारी रोष और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े घरों के बाहर बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं, तो कानून-व्यवस्था का क्या मतलब रह जाता है। इस खौफ के कारण अभिभावक अब अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले भेजने में भी कतरा रहे हैं। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस रिहायशी इलाके में पुलिस पीसीआर (PCR) की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस, अन्य कैमरों की भी जांच शुरू इधर, ढकोली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी के हुलिए की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, आरोपी किस रास्ते से आया था और वारदात के बाद किस तरफ भागा, यह ट्रेस करने के लिए मुख्य सड़क और अन्य गलियों में लगे कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles