Related Posts

मोहाली में अवैध कब्जा हटाते समय हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की:महिलाओं ने निगम टीम का किया विरोध; बुलडोजर चलाकर शेड गिराया




मोहाली के गांव मटौर में शुक्रवार को सरकारी शामलात भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। कब्जाधारी परिवार की महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते धक्कामुक्की में बदल गई। काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आखिरकार निगम ने डेयरी के लिए बनाए गए अस्थायी शेड को बुलडोजर से गिराकर सरकारी जमीन खाली करा ली। कार्रवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता रणदीप बैदवान भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी डेयरी संचालक के साथ बहस हुई। डेयरी संचालक ने आरोप लगाया कि उसके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई है। हालांकि, नगर निगम अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है। पार्षद की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जिस जमीन पर कार्रवाई की गई वह गांव मटौर की सरकारी शामलात भूमि है। यहां लंबे समय से तिरपाल का अस्थायी शेड बनाकर डेयरी संचालित की जा रही थी। हाल ही में नगर निगम की बैठक में स्थानीय पार्षद गुरप्रीत कौर ने इस मामले को उठाते हुए सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। इसके बाद निगम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कार्रवाई तय की। 24 घंटे पहले दिया था नोटिस कार्रवाई से एक दिन पहले निगम ने संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि संबंधित खसरा नंबरों की भूमि सरकारी है और वहां बिना अनुमति पशु रखे गए हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और विरोध के बीच कार्रवाई पूरी की। पुलिस की मौजूदगी में नियंत्रण में स्थिति कार्रवाई के दौरान काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। निगम की टीम ने अवैध शेड हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें