spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में हंगामा:रिहा होकर लौटे निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश; समर्थकों ने आरोपी को दबोचा




उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत समारोह के दौरान रविवार को मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। मौके पर मौजूद निहंग सिंहों और समर्थकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। स्वागत समारोह के दौरान अचानक बिगड़ा माहौल जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में गिरफ्तार किए गए निहंग सिंहों को हाल ही में अदालत से जमानत मिली थी। उनकी रिहाई के बाद मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान निहंग सिंहों को सिरोपा भेंट किए जा रहे थे और संगत की ओर से जयकारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति अचानक आगे आया और बाबा जसदीप सिंह के साथ कथित तौर पर हाथापाई करने का प्रयास किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles