spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोदी-शाह के टारगेट को लुधियाना में साधेंगे नितिन नबीन:जालंधर बाइपास में होगा भव्य स्वागत, दफ्तर का करेंगे उद्घाटन, पंजाब भर के कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। अमित शाह मोगा रैली में अपना लक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं च नेताओं को समझा चुके हैं। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज लुधियाना में भाजता नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज लुधियाना संगठन की रीढ़ माने जाने वाले कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के साथ पंजाब फतह करने पर चर्चा करेंगे। इस सेशन में मंडल के पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी शामिल रहेंगे। इसके अलावा जो नेता चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें भी इस संवाद में शामिल किया जा रहा है। कार्यकर्ता लुधियाना में उनका स्वागत जालंधर बाइपास चौक में करेंगे और उसके बाद वो दुगरी स्थित भाजपा कार्यालय की नई इमारत का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उसके तुरंत बाद वो भाजपा दफ्तर के सामने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लुधियाना दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल जानिए… अर्थशास्त्री डॉ. जौहल और यूथ आइकॉन से मुलाकात, फिर कोर कमेटी की बैठक नितिन नबीन 22 जून को देश के प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर डॉ. सरदारा सिंह जौहल से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान पंजाब के कृषि संकट, किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर गंभीर चर्चा होगी। इसके बाद वे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों (खेल, कला, स्टार्टअप) से जुड़े यूथ आइकॉन और युवा चेहरों से मिलेंगे, ताकि युवाओं की सोच को समझा जा सके। भाजपा कार्यकारिणी और कोर कमेटी बैठक दोपहर में नितिन नबीन पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके तुरंत बाद भाजपा की कोर कमेटी की हाई-लेवल मीटिंग होगी, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की अंतिम व्यूह रचना और रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर जानेंगे पंजाब की नब्ज: जिला प्रधान रजनीश धीमान इस पूरे दौरे को लेकर भाजपा के लुधियाना जिला प्रधान रजनीश धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी नितिन नबीन का यह दौरा पंजाब भाजपा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। वे लुधियाना में रहकर पंजाब भर के अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से वन-टू-वन बात करेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य पंजाब की नब्ज को पहचानना और मोदी-शाह के नेतृत्व में 2027 में यहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का रास्ता साफ करना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles