spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा सदर थाने पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की आशंका:जानमाल का नुकसान नहीं, थाने का मुख्य गेट बंद; पुलिस पुष्टि से किया इन्कार




मोगा-फिरोजपुर जीटी रोड पर स्थित थाना सदर पर आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा हैंड ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका है। हालांकि ग्रेनेड फटा नहीं और इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जिला मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हैंड ग्रेनेड के नहीं फटने के कारण किसी तरह के धमाके की आवाज नहीं सुनी गई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पत्रकार थाना सदर पहुंचे, लेकिन थाने का मुख्य गेट बंद था। थाने के बाहर विभिन्न टीमें जांच में जुटी हुई थीं। जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles