spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में मोटरों की तारें चुराने वाला गिरोह पकड़ा:17 किलो तांबे की तार समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद




मोगा पुलिस ने किसानों की मोटरों से बिजली की तारें चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। निहाल सिंह वाला पुलिस ने चोरी की 17 किलो तारें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि हवलदार सिकंदर सिंह पुलिस टीम के साथ देर शाम दाना मंडी निहाल सिंह वाला के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जसप्रीत सिंह उर्फ लाडी (निवासी गुमटी बस्ती धूडकोट रणसींह) और जगदीश सिंह उर्फ कालू (निवासी निहाल सिंह वाला) मोटरों से तारें चोरी करने के आदी हैं और उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी की तारें और अपना मोटरसाइकिल लेकर दाना मंडी निहाल सिंह वाला में बैठे थे। पुलिस ने तुरंत मारा छापा पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारा और जसप्रीत सिंह उर्फ लाडी तथा जगदीश सिंह उर्फ कालू को पकड़ लिया। उनके पास से 17 किलोग्राम तांबे की मोटर वाली तारें और चोरी में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया। दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच हवलदार सिकंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनके अन्य साथियों का पता चल सके और यह भी जानकारी मिल सके कि उन्होंने किन-किन गांवों से तारें और अन्य सामान चोरी किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles