spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में बच्ची को पेड़ से लटका कर मार डाला:प्रवासी मजदूर की 8 साल की बेटी बहन संग गई थी दरगाह, रास्ते में किया अपहरण




मोगा के लुहारा भट्ठे पर काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर की आठ वर्षीय बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची को पेड़ से लटकाकर मारा गया। इस मामले में कोट ईसे खां पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया की कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची अपनी चेचेरी बहन के साथ मजार पर गई थी। रास्ते आरोपी दोनों साइकिल पैर बैठाकर ले गया। आगे उसने बच्ची को गले में कपड़ा बांधकर पेड़ से लटका दिया। बहन का शोर सुनकर जबतक परिजन पहुंचे आरोपी भाग निकला। बेटी को पेड़ से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची के पिता क्षेत्र में ही एक भट्टे पर मजदूरी करते हैं। आरोपी ने बच्ची की हत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ में आरोपी का नाम सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस हत्या की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पिता की जुबानी सुनिए कैसे आरोपी ने की हत्या काफी देरतक नहीं लौटी तो खोजने निकला पिता। मृतक लड़की के पिता श्रीपाल गांव लुहारा के एसआर भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी सूबी (तीसरी कक्षा में पढ़ती थी) अपनी चचेरी बहन गंगा के साथ गांव लुहारा स्थित पीर बाबा दामूंशाह की दरगाह पर गई थी। जब दोनों वापस नहीं आईं तो श्रीपाल उनकी तलाश में निकले। ​आरोपी को साइकिल से बेटी को ले जाते देखा: पिता के अनुसार वह खोजते हुए दरगाह की ओर जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को अपनी बेटी और भतीजी को साइकिल पर बैठाकर जनेर की ओर ले जाते देखा। आवाज देने पर भी आरोपी नहीं रुका। श्रीपाल ने बताया कि पीछा करने पर आरोपी गांव वर्रे के पास एक बंद पड़े भट्ठे में पहुंचा। बेटी को उतारा तबतक उसकी मौत हो चुकी थी: श्रीपाल ने बताया कि वहां मनप्रीत सिंह ने सूबी के गले में कपड़ा डालकर उसे पेड़ से लटका दिया। भतीजी गंगा ने शोर मचाया। जब श्रीपाल मौके पर पहुंचे तो आरोपी साइकिल से फरार हो गया। श्रीपाल अपनी बेटी को पेड़ से उतारकर घर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी का नाम सामने आया है डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें गांव लुहारा के पास एक सुनसान भट्ठे में नाबालिग लड़की का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर वे थाना कोट ईसे खां के अधिकारियों, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दिलजीत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ रिंकू की पहचान हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles