spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बचने के लिए सड़क किनारे रोक दी मोटरसाइकिल, फिर भी लापरवाही से मारी टक्कर




मोगा के धर्मकोट-सिद्धवां बेट कट के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कमाल के कलां निवासी नवदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है सहायक थानेदार मनजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बूटा सिंह निवासी कमाल के कलां ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती शाम वह अपने भतीजे नवदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जी.टी. रोड पर धर्मकोट-सिद्धवां बेट कट के पास पहुंचे थे। तभी मोगा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क के किनारे रोक दी थी बाइक, फिर भी मारी टक्कर बूटा सिंह के अनुसार, उन्होंने सावधानी बरतते हुए मोटरसाइकिल को सड़क किनारे रोक लिया था। इसके बावजूद, ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर से नवदीप सिंह सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। नवदीप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles