मोगा-बाघा पुराना जी.टी. रोड पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिंघांवाला निवासी नीला सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब नीला सिंह देर रात अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। बाघा पुराना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार घोड़ा-ट्रॉले ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। नीला सिंह को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज थाना सिटी साउथ के सहायक थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे चंदप्रीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। घोड़ा-ट्रॉला चालक शानदीप सिंह, निवासी गांव मलियां पत्तियां, जिला गुरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक शानदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Source link
मोगा में घोड़ा-ट्रॉले ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:हादसे में ड्राइवर की मौत, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
