मोगा जिले के बाघापुराना के शिव इन्क्लेव में एक कोठी के विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हो गया। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना में दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके पिता राजेंद्र कुमार कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शिव इन्क्लेव स्थित उनकी कोठी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ कुछ हथियारबंद व्यक्ति भी थे। मोबाइल कैश छीनने का आरोप मनदीप अपने गनमैन राज सिंह के साथ अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। वहां उनके पिता राजेंद्र कुमार और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मनदीप के अनुसार, उनके भाई और भतीजे ने भी उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन और 25-30 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पिता-पुत्र के बीच कोठी को लेकर विवाद मनदीप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सहायक थानेदार हरमेश लाल ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच कोठी के विवाद को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। पुलिस मामले की सच्चाई जानने और कोठी के दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि असली मालिक का पता चल सके। इस संबंध में राजेंद्र कुमार, ईश्वरजोत, गोपाल कृष्ण (निवासी शिव इन्क्लेव बाघापुराना) और 10-12 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Source link
मोगा में कोठी विवाद को लेकर पिता-पुत्र में विवाद:बचाव में गए भाई को पीटा, कैश-मोबाइल छीनने का आरोप, 14 लोगों पर FIR
