Related Posts

मोगा में अवैध पिस्तौल, 4 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार:चेकिंग में फॉर्च्यूनर से बरामद हुए हथियार, लिंक तलाश रही पुलिस, गाड़ी जब्त




मोगा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निहाल सिंह वाला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध .30 बोर पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। गश्त के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जून को निहाल सिंह वाला थाने की एक पुलिस टीम सहायक थानेदार (ASI) गुरदीप सिंह के नेतृत्व में इलाके में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका। गाड़ी की चेकिंग और चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध .30 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र जंगीर सिंह, निवासी गांव खाई (जिला मोगा) के रूप में हुई है। नहीं दिखा सका लाइसेंस, मामला दर्ज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी गुरजंट सिंह से बरामद पिस्तौल के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के जुर्म में पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में निहाल सिंह वाला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 152, धारा 25/54/59 (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है पुलिस मोगा पुलिस के उच्च अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह यह अवैध हथियार कहां से और किस स्रोत (सप्लायर) से खरीदकर लाया था? क्या इस हथियार का इस्तेमाल पहले किसी वारदात या आपराधिक गतिविधि में किया गया है? पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अमन-शांति बनाए रखने और अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें