मुक्तसर में स्थित सदर थाना की दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि यह सुसाइड 2 दिन पहले किया हो सकता है। मंगलवार शाम को कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा कमरा खोल कर देखा तो शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रभदयाल निवासी लाधुका मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। कमरे से दुर्गंध आने पर पता चला इस मामले में डीएसपी बचन सिंह ने बताया कि मृतक सुनील कुमार थाना सदर में सेवक के रूप में कार्य कर रहा था। वह यहां पुलिस कर्मचारियों को चाय-पानी देता था और अधिकांश समय वह थाने में ही रहता था। 2 दिन से उसे किसी ने देखा नहीं था। मंगलवार को थाने की दूसरी मंजिल पर उसके कमरे से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बारे पता चलने पर अंदर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा मिला था। उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। घरेलू कलह के चलते कदम उठाया-डीएसपी डीएसपी के अनुसार जांच करने पर पता चला कि 2 दिन पहले उसने सुसाइड किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है। परिवार में अनबन के चलते उसने सुसाइड किया है। मृतक की एक 3 साल की बेटी है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Source link
मुक्तसर के सदर थाने में युवक ने किया सुसाइड:कमरे में लगाई फांसी, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी; एक बेटी का पिता था
