spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मासूम शर्मा बोले-धमकी देने वाला बीजेपी के मंच पर दिखा:देहरादून विवाद पर माफी मांगी; कहा- मुझे धमकी मिली, मेरा दिमाग ठीक नहीं




हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा चंडीगढ़ में अपनी फिल्म की प्रमोशन पर पत्रकारों से भिड़ गए। सवाल पूछे जाने पर बोले कि उल्टे सीधे सवाल मत पूछो। उन्होंने देहरादून विवाद पर खुलकर माफी भी मांगी। मासूम शर्मा ने बताया कि अमेरिका में उनके भाई को एक गैंगस्टर का फोन आया था, जिसमें उन्हें गंभीर धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि “मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। यह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा। साथ ही उनके भाई को भी चेतावनी दी गई कि वह अपनी टिकट कटवा ले, उसे भी इमरजेंसी में भारत आना पड़ सकता है। सिंगर ने कहा कि इस धमकी से उनका परिवार काफी डर गया था। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। जिन लोगों ने धमकी दी, वे मेरे कार्यक्रम में मौजूद थे।
महिला आयोग को भेजा जवाब हालांकि, बाद में उन्होंने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए कहा कि वो इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने हरियाणा राज्य महिला आयोग को अपना जवाब भेज दिया है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह आयोग के दफ्तर में पेश नहीं हो पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून स्टेज गाली विवाद पर उन्होंने पहली बार माफी मांगी है, जबकि इससे पहले कभी माफी नहीं मांगी थी। बोले- मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं मासूम शर्मा ने कहा, मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। मुझे लगता है, मंच से मुझे ये नहीं कहना चाहिए था। लोग बातें करते हैं, लेकिन पीछे की सच्चाई नहीं जानते। जहां एफआईआर हुई है, वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वो बीजेपी के कई मंचों पर दिखाई दिया है। हालांकि वो कोई नेता नहीं है। मैने दो अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। ये एक ईगो का मामला है, वो मेरा जानकार है। उम्मीद है कि जल्द कार्रवाई होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles