spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़-नारनौल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत:दो एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़ेंगे 4 अतिरिक्त कोच, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा




हरियाणा के महेंद्रगढ़ व नारनौल के रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। बढ़ती यात्री संख्या और लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों सहित छह जोड़ी रेल सेवाओं में स्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। इस निर्णय से महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल, अटेली और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर दिल्ली, राजस्थान और बीकानेर की ओर सफर करने वाले यात्रियों को अब सीट मिलने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा होगी। दिल्ली-लालगढ़ ट्रेन में जोड़े डब्बे उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ एक्सप्रेस में लालगढ़ से 1 अगस्त तथा दिल्ली सराय से 3 अगस्त 2026 से स्थायी रूप से एक तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी) और एक द्वितीय शयनयान (स्लीपर) कोच जोड़ा जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर होने के कारण जिले के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। चेतक एक्सप्रेस में भी राहत इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 1 अगस्त तथा उदयपुर सिटी से 2 अगस्त 2026 से एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन नारनौल और अटेली रेलवे स्टेशनों पर रुकती है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक होगी। कम रहेगी वेटिंग लिस्ट रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या काफी हद तक कम होगी। त्योहारों, छुट्टियों और अन्य व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान सीटों की उपलब्धता में भी सुधार होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे पर बढ़ते यात्री दबाव को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles