यमुनानगर | पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा सेक्टर- 17 स्थित रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। फाउंडेशन संस्थापक चिराग सिंघल ने बताया कि संस्था का मुख्य ध्येय जल संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है। इसके तहत वे स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों पर सघन पौधारोपण कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके उचित रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। फाउंडेशन की टीम ऐतिहासिक जलस्रोतों, तालाबों के संरक्षण के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब एक बड़ी चुनौती है, जिसे केवल सामूहिक जिम्मेदारी से ही पूरा किया जा सकता है।
Source link
रेडक्रॉस भवन में पर्यावरण मित्र फाउंडेशन ने किया पौधारोपण







