महेंद्रगढ़ में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने गुरुवार को खेल स्टेडियम के नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रखरखाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एसडीएम योगेश सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपायुक्त ने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के ट्रैक पर मिट्टी डलवाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने और शौचालयों की साफ-सफाई व रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। यहां देखें फोटो… मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खेल स्टेडियम में सभी मूलभूत सुविधाओं को निर्धारित समयावधि में दुरुस्त किया जाए। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए और रखरखाव कार्यों में कोई लापरवाही न हो। प्रशासन खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडु, नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर और कोच जयवीर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Source link
महेंद्रगढ़ डीसी ने स्टेडियम का जायजा लिया:अनुपमा अंजली बोलीं- खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
