Related Posts

महिला से अश्लील हरकत करने पर पंडित चंद्रहास गिरफ्तार:गुरदासपुर में मोबाइल नंबर मांगने, हाथ पकड़ने व जबर्दस्ती बाइक बैठाने का आरोप




दीनानगर पुलिस ने एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने, हाथ पकड़ने और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास करने के आरोप में पंडिताई करने वाले पंडित चंद्रहास भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बेरियां मोहल्ला की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह शाम के समय दीनानगर रेलवे स्टेशन की ओर सैर (वॉक) के लिए जा रही थी। जब वह रेलवे स्टेशन फाटक के पास पहुँची, तो वहाँ मोटरसाइकिल पर मौजूद आरोपी चंद्रहास भारद्वाज ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वह महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर की जबरदस्ती महिला ने जब मोबाइल नंबर देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और वहाँ से भागकर अपने घर पहुँची। घर पहुँचकर उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। पहले भी दर्ज हो चुका है मामला पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पंडित चंद्रहास भारद्वाज का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें