Related Posts

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन:2 किलो से अधिक हेरोइन को किया डिस्पोज, 23 मामलों में की थी जब्त




पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न 23 आपराधिक मामलों में जब्त की गई कुल 2.229 किलोग्राम हेरोइन को नष्ट कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट पुलिस की विशेष टीम की निगरानी में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गुरूवार को विभिन्न मामलों में बरामद की गई भारी मात्रा में हेरोइन को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम हुआ नष्ट पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नष्ट की गई हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम थी। यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जालंधर के विभिन्न थानों में दर्ज 23 आपराधिक मामलों के दौरान जब्त किया गया था। कोर्ट और ड्रग डिस्पोजल कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस पूरी खेप को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके। लोग अपने आस पास हो रही नशा तस्करी की सूचना दे इस अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के साथ-साथ उनके वित्तीय नेटवर्क पर भी शिकंजा कस रही है। जालंधर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध नशा तस्करी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें