spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता:लड़कियों में प्रीति- लड़कों यश पहले स्थान पर, राधिका और राहुल दूसरे नंबर पर रहे




महम के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खरकड़ा की प्रीति और यश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 21 जून को होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आयुष विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। बालिका वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा की छात्रा प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की राधिका दूसरे और तन्नू तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में यश रहे प्रथम बाजक वर्ग में एमपीएस स्कूल खरकड़ा के छात्र यश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम के छात्र राहुल दूसरे और लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर आयुष विभाग से योगाचार्य अमित अहलावत, पीटीआई हरेंद्र और योगा ट्रेनर भतेरी उपस्थित रहे। योगाचार्य अमित अहलावत ने बताया कि इस योगासन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य योग की प्राचीन कला को एक खेल के रूप में बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना भी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles