spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में धूल से दुकानदार परेशान:बोले-प्रदूषण बोर्ड से करेंगे शिकायत, एक्सईएन का दावा- ठेकेदार को दिए सख्त आदेश




रोहतक जिले के महम में गोहाना मोड़ के दुकानदार पिछले लगभग एक माह से उड़ती धूल से परेशान हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से तंग आकर उन्होंने अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। यह धूल बरसाती पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य के कारण उड़ रही है, जिसके लिए सड़क को उखाड़ा गया है। दुकानदारों का कहना है कि दिन भर धूल उड़ने के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। इसके अलावा, उनकी आंखों में खराश और एलर्जी की समस्या भी होने लगी है। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को कई बार शिकायत की गई है। ठेकेदार केवल औपचारिकता निभा रहा दुकानदार रामगोपाल, विकास, नरेश, राहुल, कुलदीप, अशोक धवन, मुकेश खत्री, अरुण रोहिल्ला और जोगिंदर अहलावत ने बताया कि ठेकेदार केवल औपचारिकता के तौर पर पानी का छिड़काव करता है। नियमों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान धूल से बचाव के लिए मिट्टी और रेत पर लगातार पानी का छिड़काव करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। प्रदूषण बोर्ड से करेंगे शिकायत दुकानदारों की दुकानों में रेत भर गया है, जिससे वहां बैठना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आते-जाते वाहनों से उड़ती धूल की वीडियोग्राफी कर ली है और अब प्रदूषण बोर्ड से शिकायत करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि यह कार्य अभी कई दिनों तक चलेगा, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। XEN बोले-ठेकेदार को दिए सख्त आदेश इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार ने कहा है कि दुकानदारों को धूल से राहत दिलाई जाएगी और ठेकेदार को इस बारे में सख्त आदेश दिए गए हैं। सड़क खराब होने के कारण दिन भर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles