Related Posts

मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच बनेगा हाई-लेवल ब्रिज,:16.63 करोड़ आएगी लागत, जुलाई से होगा काम शुरू;12 महीने में होगा पूरा




शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। मनीमाजरा और सेक्टर-26 को जोड़ने वाले सुखना चो पर हाई-लेवल ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में इंजीनियरिंग विभाग ने परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। फिलहाल इस मार्ग पर बना वेंटेड कॉजवे (निचला पुल) ही मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच मुख्य कनेक्टिविटी का साधन है। इसकी चौड़ाई कम होने के कारण पीक आवर्स में यहां भारी जाम लगता है। बरसात के मौसम में सुखना चो में पानी बढ़ने पर यह रास्ता कई बार बंद हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे ट्रैफिक बाधित होने के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बना रहता है। 16.63 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण इस परियोजना पर करीब ₹16.63 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ब्रिज में दोनों ओर चार-लेन की सड़क बनाई जाएगी। साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी तैयार किए जाएंगे। निर्माण में RCC और प्रीकास्ट तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ से बचाव के लिए विशेष उपाय भी किए जाएंगे, ताकि ब्रिज हर मौसम में सुरक्षित और टिकाऊ रहे। पंचकूला के साथ कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना पर काम जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हाई-लेवल ब्रिज के बनने से न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि पंचकूला के साथ कनेक्टिविटी भी और बेहतर होगी, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। इन जगहों को जोड़ता है रास्ता यह मार्ग शहर के कई प्रमुख स्थानों सुखना लेक, सेक्टर-17 चंडीगढ़, PGI चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए अहम कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस हाई-लेवल ब्रिज बनने के बाद सालभर बिना रुके आवाजाही संभव होगी। ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें