जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रविवार को भिवानी के देवीलाल सदन में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा को हराने के लिए पूरे देश में विपक्ष को एकजुट होने की अपील की। साथ ही सीएम पर चुटकी ली और पीएम मोदी के दावे पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश में भाजपा को हराना है तो पूरे विपक्ष को अपने स्वार्थ छोड़ कर एक बैनर के नीचे आना होगा। वहीं भाजपा के 2047 तक सत्ता में रहने के दावे पर दिग्विजय ने कहा कि आपातकाल के समय कांग्रेस भी यही कहती थी, तब क्या हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें भी कमजोर हैं, ये अंहकारी लोग हैं, इनकी बुनियाद भी कमजोर है। संसद घेराव में जेजेपी का समर्थन
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन पर कहा कि कल दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी सोनम वांगचुक की कॉल पर संसद घेराव में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर बनी भाजपा की सरकार में भगवान राम का कोई गुण नहीं। गांव चनैत के आंदोलन पर दिग्विजय चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश का राज (CM) नियम बताता रहा और सुपर राजा ने आकर विधानसभा में बदले जाने वाले नियम 15 मिनट में चाय पर बदल दिये। चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा मैं भी हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना चाहता था
जींद से पीएम मोदी की सौगात व दावों पर दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि मैं भी हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना चाहता था, पर उसे तो डीजल इंजन से खींचकर दिल्ली ले गए। वहीं मोदी ने जींद जिला के तेवर बदलने के वादे पर कहा कि इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र को पूरा करने के लिए जींद में कांग्रेस ने साथ दिया। यहां कांग्रेस ने अपने ही नेताओं को हराने के लिए निर्दलिय उम्मीदवार खड़े किए थे।
Source link
