![]()
भिवानी जिले में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने तोशाम बाईपास क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से कैश और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ तोशाम बाईपास क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बीडी गुप्ता पार्क के सामने एक खाली प्लॉट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। करीब 28 हजार रुपए कैश बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मीताथल निवासी रामोतार पुत्र भाल सिंह, फ्रेंड्स कॉलोनी भिवानी निवासी राजेश उर्फ राजा पुत्र रण सिंह, तिगड़ाना जिला भिवानी निवासी मनोज पुत्र वीरेंद्र, सेक्टर-13 भिवानी निवासी दिनेश पुत्र धर्मपाल और तिगड़ाना जिला भिवानी निवासी प्रमोद पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 27 हजार 450 रुपए कैश और ताश के पत्ते जब्त किए। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Source link
भिवानी में 5 जुआरी गिरफ्तार:27,450 रुपए और ताश के पत्ते बरामद; खाली प्लॉट में खेल रहे थे







