![]()
भिवानी में नगर परिषद द्वारा सामान तोड़ने के खिलाफ जिला नागरिक अस्पताल के पास भिवानी व्यापार मंडल व रेहड़ी संचालकों ने विरोध जताया। इस दौरान रेहड़ी संचालकों व भिवानी व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नीलम ने कहा कि व रोटी सब्जी का काम करती है। वहीं उनकी रेहड़ी प्रशासनिक टीम द्वारा तोड़ दी है। गरीब व्यक्ति हैं, ऐसे में कहां से कमाकर खाएंगे। नगर परिषद वालों ने सामान को भी तोड़ा गया है। पहले कोई सूचना भी नहीं दी गई। जेसीबी से सामान तोड़ा गया। जब वे पहुंचे तो सामान टूटा हुआ मिला। उन्होंने गुहार लगाई कि उनके तोड़े गए सामान का हर्जाना मिलना चाहिए। 5-6 हजार का फल हुआ खराब
राजबीर ने बताया कि वह फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। नगर परिषद की टीम ने उसकी रेहड़ी हटवा दी है और उसके कारण हजारों रुपए का फल भी सड़ गया है। जिसके कारण वह परेशान है। नगर परिषद के कर्मचारी उन्हें परेशान करते हैं। जिसके कारण उसको 5-6 हजार रुपए का नुकसान हो गया। सामान तोड़ते व जब्त करते हैं, 5-10 हजा रुपए मांगते हैं
भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेपी कौशिक ने कहा कि भिवानी शहर में बीजेपी सरकार आतंक मचाए हुए है। नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारी कभी पीला पंजा से सामन तोड़ते हैं तो कभी रेहड़ी उठा ले जाते हैं। जब नगर परिषद में जाते हैं तो 5-10 हजार रुपए मांगते हैं। शहर में फुटपाथ बनाएं, वह अच्छी बात है। उसका हम सहयोग करेंगे। लेकिन यह किस कानून में लिखा है कि रेहड़ी तोड़ दी और सामान तोड़ दिया। व्यापारियों को ही बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा। अगर प्रशासन चाहे तो वे अपनी दुकानें व रेहड़ी बंद कर देंगे। चाहे उन्हें जेल भेज दिया जाए, प्रशासन केवल उन्हें खाना व 20 हजार रुपए मासिक सभी के घर में पहुंचा दें। अन्यथा किसी के मुंह का निवाला नहीं छीनने देंगे। अगर नगर परिषद नहीं मानी तो उसका पुतला दहन किया जाएगा।
Source link
भिवानी में सामान तोड़ने पर नगर परिषद का विरोध:बोले- नुकसान की भरपाई करें, नहीं तो होगा प्रदर्शन, 5-10 हजार रुपए मांगते हैं







