Related Posts

भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल का बयान:ममता और केजरीवाल के साथ खड़गे पर साधा निशाना, आप की नींव झूठ पर रखकर भ्रष्टाचार किया




भिवानी पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल में भाजपा की जीत का दावा कर खड़गे के बयान पर कटाक्ष किया और आप को भ्रष्टाचारी बताया। देश में पांच राज्यों के चुनाव और आप के सात सासंदो के भाजपा में शामिल होने पर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केजरीवाल, खड़गे और आप पर जमकर निशाना साधा। जेपी दलाल ने कहा कि बंगाल में बमपर वोटिंग का मतलब, बीजेपी आ रही है और ममता जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता के कुशासन, भ्रष्टाचार व गलत नीतियों की हार होने जा रही है। जेपी दलाल ने कहा कि बंगाल में बीते 40-50 सालों से बूथ कैप्चर हुए, इस बार फ़ेयर वोटिंग हुई है। जो भाजपा की जीत का कारण बनेगी। आप की नींव झूठ पर टिकी
वहीं आप के 7 सासंदों के भाजपा में शामिल होने पर जेपी दलाल ने कहा कि आप की नींव झूठ पर टिकी थी और अब जमकर भ्रष्टाचार किया। दलाल ने कहा कि केजरीवाल ड्रामा आम आदमी का करते हैं और ज़िंदगी एशो आराम की जीते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के के उस बयान पर करारा कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने 10 साल में भाजपा द्वारा विपक्ष के 411 विधायक तोड़ने की बात कही थी। इस पर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस को इस पर बोलने का अधिकार ही नहीं। कांग्रेस ने तो चुनी हुई सरकारें तोड़ी थी। संविधान भंग कर आपातकाल लगाया था। दलाल ने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रवादी हैं। देश में अगले 20-30 साल तक लोग भाजपा को ही चुनेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें