spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में पार्क के बाहर पड़ा मिला युवक का शव:नाक से निकल रहा था खून, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस




भिवानी के बंसीलाल पार्क के कोने पर एक युवक का शव मिला है। इसका पता लगते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक के नाक से खून भी निकला हुआ है। हालांकि पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है। भिवानी के सिटी थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि बंसीलाल पार्क के कोने पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चेक किया। पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया कि कोई बाहर का व्यक्ति लग रहा है। जिसकी उम्र करीब 35-40 साल लग रही है, जो मृत अवस्था में मिला है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है, पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। नाक से खून निकला हुआ है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वैज्ञानिक तरीके से छानबीन करके कार्रवाई करेंगे। वहीं मृतक की पहचान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। वहीं पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles