Related Posts

भिवानी में चोरी करती 2 महिला पकड़ीं:बाजार गई लेडी का पर्स चुराया, भीड़ ने पुलिस को सौंपा: ऑटो में बैठकर करती थीं वारदात




भिवानी शहर में बाजार गई महिला का पर्स चोरी करने के मामले में 2 महिला आरोपियों को लोगों ने मौके पर ही पकड़ा लिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दोनों पुलिस के सौंप दिया। महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित महिला के बैग से पर्स चोरी किया था। सिटी थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बाजार के अंदर 2 महिला चोरी करती हुई लोगों द्वारा पकड़ी गई हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को काबू किया गया है। कोंट रोड निवासी सुमन की पीड़ित द्वारा शिकायत प्राप्त की गई है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। इन दोनों महिलाओं पर आरोप है कि पीड़िता का पर्स चोरी किया है, जिसमें करीब 2800 रुपए थे। ये रुपए बरामद किए जाने हैं। दोनों बलियाली गांव की रहने वाली उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं गांव बलियाली की रहने वाली हैं। इनका नाम कुसुम व मोहिनी है। वहीं, इनकी पुरानी हिस्ट्री पता करने का प्रयास किया जा रहा है। रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिलाओं की उम्र करीब 22-23 बताई जा रही है। महिला को निशाना बनाकर करती हैं चोरी उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं का तरीका यही है कि ये अन्य महिलाओं के साथ घुलमिल जाती हैं। इसके बाद बातचीत करना शुरू कर देती हैं। चोरी की वारदात करने के लिए वह टारगेट ऑटो में बैठ जाती हैं। इसके बाद चुपके से पर्स या बैग चोरी कर लेती हैं। उसके बाद आराम से उतर कर चली जाती हैं। काफी दिनों से ऐसी चोरी की शिकायतें आ रही थीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें