spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में कॉमर्शियल निर्माण को लेकर विवाद:कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों को दी गई बार-बार शिकायत, दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप




भिवानी की बालाजी कॉलोनी में कॉमर्शियल निर्माण को लेकर विवाद हो गया। जहां पड़ोसी ही एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोपी प्रत्यारोप लगाए हैं। वहीं इस मामले की कई बार अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर शनिवार को कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन भी किया गया। भिवानी की बालाजी कॉलोनी निवासी सौरभ तलवार एवं कांता बंसल ने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के एक प्लाट में गलत तरिके से कॉमर्शियल प्रयोग के लिए बैडमिंटन एकेडमी बनाई जा रही है। जबकि रिहायशी इलाके में कोई भी कॉमिर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकती। इसके लिए लोहे के शेड डालने की प्रक्रिया की जा रही है। जिसको रोकने के लिए डीसी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में भी इसकी शिकायत दी गई, इसके बावजूद भी काम को रोका नहीं जाता। जब किसी अधिकारी को शिकायत देते हैं तो एक बार काम रुक जाता है, लेकिन बाद में फिर से शुरू कर दिया जाता है। बिना नगर परिषद से नक्शा पास करवाए यह निर्माण किया जा रहा है। शेड की ऊंचाई भी निर्धारित मापदंडों से अधिक है। क्योंकि साथ लगती सड़क की चौड़ाई काफी कम है। यह शेड असुरक्षित है और इससे खतरा भी है। उन्होंने कहा कि करीब 40 फीट के गार्डर खड़े कर दिए हैं और गली पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त लोगों द्वारा एक एकेडमी भी चलाई जा रहा है। जिसके यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे कॉलोनी वासियों को खतरा है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है। नक्शा पाक करवाकर किया जा रहा निर्माण
बजरंग बली कॉलोनी गौरव गर्ग व सौरभ गर्ग ने बताया कि वह बालाजी कॉलोनी में कॉमिर्शियल शेड का निर्माण कर रहा है। जिसका उसने डवलेपमेंट चार्ज भरकर नगर पालिका द्वारा नक्शा पास करवाया है। इसके बाद शेड का निर्माण शुरू हुआ है। किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं हो रहा। उसने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसियों द्वारा गलत तंग किया जा रहा है। जिन्होंने गली में एक तरफ दीवार बनाकर गली को ही बंद कर दिया है। इसके नीचे से सीवर व पानी की पाइप लाइन भी गई हुई है। वहीं गली में ही जनरेटर भी रखा। धमकी भी दे रहे
इसकी कई बार समाधान शिविर में शिकायत दी जा चुकी है कि इस गली को खुलवाया जाए और जनरेटर हटवाया जाए। गली को भी गलत तरीके से करीब 4 फीट ऊंचा उठाया गया है। उक्त लोगों ने फ्लैट बनाए हुए हैं, जिनकी गाड़ियां गली में पार्क की जाती थी। अब वह खुद अपने प्लाट पर निर्माण कर रहा है तो उनकी गाड़ियां यहां पर पार्क होनी बंद हो जाएंगी। जिसके कारण ये विरोध कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रशासन की अनुमति से यह निर्माण कर्य करवाया जा रहा है। असामाजिक तत्व घूमने के आरोपी पर कहा कि हम भी नहीं चाहते कि कोई असामाजिक तत्व यहां पर आए और कोई दुर्घटना हो। ऊपर से जान से मारने की धमकी भी दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles