spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाई बोला डिंपल के बारे गलत बोला जा रहा:आरोपी ने तीन महीने पहले भी किया हंगामा; जो हमें बताने लगे उन्हें नौकरी से निकाला




मोहाली में कंपनी में घुसकर युवती का मर्डर करने वाला युवक अभी होश में नहीं आया है। जबकि दूसरी तरफ मृतका डिंपल के भाई ने बताया कि मैंने डिंपल से पूछा था कि अगर तुझे कोई पसंद है, तो तू हमें बता दे, हम तेरा रिश्ता कर देंगे। लेकिन हर बार उसने मना किया। वह कहती थी कि जहां कहोगे, वहीं रिश्ता करूंगी। उनका कहना है कि आरोपी सनकी था। तीन महीने पहले भी उसने कंपनी में हंगामा किया था। उसके पैरेंट्स भी आए थे। उसे समझाया था, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। हम चाहते हैं कि कंपनी पर एक्शन होना चाहिए। सीएम से गुहार लगाई है कि… इंसाफ दिया जाना चाहिए। सीएम मामले में हस्तक्षेप करे डिंपल के भाई ने कहा कि हमारी बहन के बारे में बहुत गलत बोला जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस मामले में ध्यान दिया जाए। कंपनी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान पर कहा कि जो भी बोल रहे हैं, वह कंपनी के फेवर में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह तक कह दिया कि लड़की के घरवालों ने यह कहा कि लड़की की गलती थी। लेकिन न तो महिला आयोग का कोई मेंबर हमसे मिलने आया, न किसी से हमारी बात हुई। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह इतनी बड़ी कुर्सी पर बैठकर इस तरह बोल रहे हैं। जो कुछ हमें बताने लगे, उन्हें नौकरी से निकाला डिंपल के भाई ने बताया कि हमें कंपनी का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है, आप आ जाओ। लेकिन हमें किसी ने नहीं बताया कि क्या हुआ। अस्पताल में उसका मृत शरीर मिला। जब कंपनी के मुलाजिम, जो उसके दोस्त थे, उसके बारे में बताने लगे कि लड़का शातिर था। वह ऑफिस में कई लोगों को तंग करता था। कई बार उसकी शिकायत हुई, लेकिन उसे निकाला नहीं गया। जब वहां मौजूद कंपनी की सीनियर अधिकारी को यह पता चला तो उसने कहा कि आपको ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। यह डिंपल के फ्रेंड थे। एक महीना पहले मेरे भाई की शादी में आए थे। संस्कार में कोई भी नहीं आया डिंपल के संस्कार में ऑफिस का एक भी आदमी नहीं आया। किसी कंपनी का भी कोई व्यक्ति नहीं आया। समाज में बहुत गुस्सा है। महिलाओं में भी गुस्सा था। समाज ने तय किया है कि सोमवार को कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हम मांग करते हैं कि कंपनी हमारी बहन को बदनाम न करे। कंपनी पर एक्शन होना चाहिए। परिवार के लोगों का कहना है कि डिंपल को इंसाफ चाहिए। आरोपी को फांसी दी जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि वह पढ़ी-लिखी थी। अभी तक आरोपी बयान देने की हालत में हरजिंदर सिंह मान ने डिंपल खत्री पर कई बार चाकू से हमला करने के बाद खुद को भी घायल कर लिया था। घटना के बाद वह गंभीर हालत में था और बयान देने की स्थिति में नहीं था। हालांकि अब डॉक्टरों ने उसे स्थिर बताया है और जल्द उससेपूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया है कि आरोपी दो रसोई वाले चाकू लेकर दफ्तर पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि उसने डिंपल पर उस समय पीछे से हमला किया, जब वह अपने डेस्क पर काम में व्यस्त थीं। सहकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और कई बार वार करता रहा। पुलिस अब आरोपी की निजी परिस्थितियों और पिछले महीनों के व्यवहार की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि वह मोहाली में अपनी बहन के साथ रहता था, जो हाल ही में उससे मिलने आई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles