spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बेटी को बहलाने का विरोध करने पर पिता से मारपीट:पानीपत में मनचला दो बार दे चुका फोन, पिता ने थे तोड़े, अब हुई FIR




पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की को गुमराह करने और उसके पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ये है पूरा मामला पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साहिल नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बार-बार बहला-फुसलाकर गुमराह कर रहा है। आरोपी युवक अक्सर उनके घर के चक्कर काटता है और किसी न किसी बहाने से लड़की को बाहर बुलाता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि साहिल कई बार उनकी बेटी को स्कूल से भी साथ ले जा चुका है और उसे बार-बार फोन देकर जाता है। दो बार पिता फोन तोड़ भी चुके हैं। पिता के साथ मारपीट और बेटे को धमकी शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे आरोपी साहिल को समझाने उसके घर गए, तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी अब शिकायतकर्ता के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस कार्रवाई थाना किला पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 115(2), 78, 351(3) BNS और 8 POCSO एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला सहायक उप-निरीक्षक (L/ASI) कविता को सौंपी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles