spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बेंगलुरु से आया सिखों का जत्था गोल्डन टेंपल में नतमस्तक:पंजाब में गुरुधामों के दर्शन करेगा; SGPC प्रधान धामी ने किया सिरोपा भेंट




बेंगलुरु से सिकलीगर और वणजारे सिखों का 100 सदस्यीय जत्था आज गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचा। यह जत्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कल्याणकारी योजना के तहत गुरुधामों के दर्शनों के लिए आया है। गुरुद्वारा सिंह सभा बेंगलुरु और कर्नाटक सिख वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शिरोमणि कमेटी की मदद से यह जत्था स. जरनैल सिंह की अगुवाई में पहुंचा। शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जत्थे का स्वागत किया। इस जत्थे ने गोल्डन टेंपल पहुंचने से पहले पंजाब के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबानों के दर्शन भी किए। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि सिकलीगर और वणजारे सिख कौम का अभिन्न अंग हैं। सिख धर्म के इतिहास से जोड़ने की कवायद में एसजीपीसी शिरोमणि कमेटी उनकी भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है। इन प्रयासों में बच्चों की शिक्षा के लिए फीस का प्रबंध करना और उन्हें सिख धर्म व इतिहास से जोड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिबानों के दर्शन कराना शामिल है। धामी ने बताया कि सिकलीगर और वणजारे सिख बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी स्कूल फीस का प्रबंध किया जा रहा है। इन परिवारों को गुरुद्वारा साहिबानों के दर्शनों के लिए भेजने का निर्णय भी इसी सोच का हिस्सा है, जिसके तहत यह 100 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के प्रमुख गुरुधामों के दर्शनों के लिए पहुंचा है। सिखों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता करेगी कमेटी उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिरोमणि कमेटी सिकलीगर सिख बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेंगे। जत्थे के अगुआ स. जरनैल सिंह ने शिरोमणि कमेटी द्वारा दिए गए सम्मान और यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों के लिए प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का धन्यवाद किया। उन्होंने इस पहल की सराहना की। ये रहे मौजूद इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य राजिंदर सिंह महिता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, स. गुरमीत सिंह बूह, स. अवतार सिंह वणवाला, ओएसडी स. सतबीर सिंह, सचिव स. बलविंदर सिंह काहलवां, इंजीनियर सुखमिंदर सिंह, स. गुरिंदर सिंह मथरेवाल, निजी सचिव स. शाहबाज सिंह, अतिरिक्त सचिव स. बिजै सिंह, स. प्रीतपाल सिंह, मीत सचिव स. बलविंदर सिंह खैराबाद, स. गुरनाम सिंह, स. जसविंदर सिंह, स. हरभजन सिंह वक्ता तथा कर्नाटक से पहुंचे प्रधान स. जरनैल सिंह, मीत प्रधान स. जोगिंदर सिंह, जनरल सचिव स. जसपाल सिंह, सचिव स. तेजिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles