spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बीनू ढिल्लों को एयर इंडिया की फ्लाइट आई दिक्कत:सीट की वजह से परिवार समेत हुए परेशान, बोले- कनाडा पैदल चले जाओ




पंजाबी एक्टर व कॉमेडियन बीनू ढिल्लों को फ्लाइट में कनाडा जाते समय दिक्कत आई है। एयर इंडिया की वैंकूवर, कनाडा की फ्लाइट में सीट की वजह से ढिल्लों व उनके परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टग्राम पर एक वीडियो बनाकर बनाकर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही लोगों को आगाह किया है कि भविष्य में इस फ्लाइट से सफर न करें। भले ही कनाडा पैदल चले जाओ, लेकिन एयर इंडिया से गुरेज करे। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले एयर इंडिया को प्रमोट करते रहे है। अब तीन प्वाइंटों में जानिए की वीडियो में क्या – 1. कह रहे 35% रिफंड ले लो दो दिन पहले जारी वीडियो जारी किया है। यह उस समय का है जब कैरी ऑन जट्टा की प्रमोशन के लिए परिवार सहित कनाडा जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय हम एयर इंडिया की फ्लाइट में हैं। एक जरूरी बात करनी थी। यह फ्लाइट वैंकूवर को जा रही थी। इन्होंने पूरा कियोस्क किया हुआ। उनके साथ प्लाइट में कुछ लोग दिख रहे है। उनका कहना था कि कुछ सीटें चल नहीं रही हैं। यह (फ्लाइट वाले) कह रहे हैं कि रिफंड करेंगे। कहते हैं 35 प्रतिशत रिफंड करेंगे। पूरा बिजनेस क्लास की सीट देकर भी खुलेगी नहीं है। फिर कह रहे डिबोर्ड हो जाओ या इकोनॉमी क्लास की तरह बैठकर जाओ। सभी को बेनती है, एयर इंडिया बुक न करो। 2. यह ठगी वाला काम है ढिल्लों ने कहा कि सारी तकलीफ है, अधिकतर सीटें खराब हैं। पहले एयर इंडिया को प्रमोट करता था। लेकिन अब एयर इंडिया से बचकर। भले ही पैदल चले जाओ कनाडा। सभी को बेनती है कि एयर इंडिया से गुरेज ही करें। यह ठगी वाला काम है। यह पहले ही बता देते। पहले ही इन्हें पता था सीटें खराब हैं या दूसरी शिफ्ट देंगे। 3. मेरा सेकेंड बैंड एक्सपीरियंस इसी बीच ढिल्लों के साथ एक व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। वह कहते हैं, “बीन्नू पाजी अपने परिवार के साथ जा रहे थे। परेशानी हुई। सीरिया या यूक्रेन की तरफ से चले जाओ।” तभी सीट से एक सरदार जी आते हैं कि, “मेरा सेकेंड एक्सपीरियंस है। बहुत बैड है। सारे दुखी हैं। अब फ्लाइट हमारे लिए रुकी हुई है।” ढिल्लों कहते हैं कि बाबा साहब पर मेहर करें। कैरी ऑन जट्टा किसने देख ली। चलो मिलते है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles